Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Akanksha Puri: कौन हैं आकांक्षा पुरी? जिसे मीका सिंह ने चुना अपनी दुल्हनिया

Akanksha Puri  मीका सिंह बीते काफी दिनों से अपने लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में जुटे हुए थे, जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं और अब सिंगर को आंकाक्षा पुरी के रूप में अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई आकांक्षा ने सभी लड़कियों को पछाड़ कर सिंगर का दिल जीत लिया है। सिंगर ने स्वयंवर के फिनाले में आकांक्षा के गले में माला डालकर उन्हें अपने लिए चुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं मीका सिंह और आंकाक्षा पुरी का रिश्ता काफी पुराना है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं मीका सिंह की दुल्हन बनने वाली आकांक्षा पुरी?

कौन हैं आकांक्षा पुरी?
26 जुलाई 1988 में जन्मीं आकांक्षा पुरी एक सफल मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। आकांक्षा के पिता सहायक पुलिस आयुक्त रहे हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। आकांक्षा ने अपनी पढ़ाई इंदौर से ही पूरी की थी।

पुराने दोस्त हैं मीका और आकांक्षा
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी अब शादी करने जा रहे हैं लेकिन दोनों काफी पुराने दोस्तों भी हैं। मीका और आकांक्षा की दोस्ती लगभग 10-12 साल पुरानी है। दोनों ने अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया है कि आकांक्षा और मीका एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। सोशल मीडिया दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, आकांक्षा और मीका ने अपना रिश्ता दोस्ती का ही बताया है। अभिनेत्री ने मीका के इस शो में ही बताया था कि उन्हें सिंगर से प्यार का एहसास तब हुआ तब उन्होंने मीका को शो में दूसरी लड़कियों के साथ देखा था।

पारस छाबड़ा संग था रिश्ता
आकांक्षा पुरी ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस 13’ में पारस और आकांक्षा के रिश्ते का खुलासा हुआ था। इस दौरान वह शो में पारस का सपोर्ट करती हुई भी दिखी थीं। लेकिन इसी शो के दौरान दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था। इस शो में पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ते हुए देखा था, जिसके बाद पारस और आकांक्षा का रिश्ता खत्म हो गया था। दोनों का रिश्ता सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ के सेट पर शुरू हुआ था। इस सीरियल में आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं और पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp