Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Hooch Tragedy: गुजरात में जहरीली शराब पीने से सात की मौत, 10 गंभीर

Hooch Tragedy गुजरात के बोतड़ जिले के रोजिद गांव में नकली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर नकली शराब बनाने और बेचने का आरोप है।

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, “हिरासत में रखे गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।” इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई। नकली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती हिम्मतभाई नाम के एक शख्स ने कहा कि कम से कम 15 लोग इसकी वजह से बीमार हुए हैं।

भावनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने शाम को ही बोतड़ के सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है, जो कि डीएसपी रैंक की अफसर की निगरानी में काम करेगी।

गौरतलब है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह बैन लागू है। यहां बॉम्बे प्रोहिबिशन एक्ट, 1949 के तहत पुलिस शराब खरीदने, पीने और इसे रखने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। दोषी पाए गए लोगों को तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp