Tuesday, November 3, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

UP New Guideline: यूपी के सरकारी व निजी कार्यालयों में अब 50 फीसदी उपस्थिति, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

UP New Guideline प्रदेश में अब तक कुल नौ करोड़ 46 लाख 51 हजार 924 सैंपल की जांच की गई  यूपी में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी कार्यालयों में कुल क्षमता के 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि निजी क्षेत्र के कार्यालयों में सेवारत कोई कर्मचारी यदि कोविड पॉजिटिव होता है तो उसे न्यूनतम सात दिनों का वेतन अवकाश सहित दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

UP New Guideline ‘बूस्टर डोज देने का काम शुरू’

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से बुजुर्गों, फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्कर को बूस्टर डोज देना शुरू कर दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार सुबह से वैक्सीन की तीसरी यानि बूस्टर डोज दी जाएगी। तीसरी डोज के लिए किसी को अलग से पंजीकरण नहीं कराना होगा। राजधानी में करीब 77 हजार स्वास्थ्यकर्मी, 66 हजार फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 95 हजार बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जानी है।

टीकाकरण के नोडल अफसर डॉ. एमके सिंह के मुताबिक बूस्टर डोज लगाने का ब्लू प्रिंट तैयार है। लोगों को पहले से किसी प्रकार के पंजीकरण की जरूरत नहीं है। मौके पर जाकर ही वह टीका लगवा सकते हैं। बशर्ते उन्हें दूसरी डोज लगे 9 माह या 39 हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है। डॉ. सिंह ने कहा कि हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर को तो इसकी जानकारी विभाग से ही मिल रही है, मगर बुजुर्गों से अपील की जाती है कि वे सेंटर पर आकर वैक्सीन जरूर लगवा लें।

 

UP New Guideline रविवार को 7695 नए मरीज मिले

प्रदेश में रविवार को 7695 नए मरीज मिले हैं, जबकि 253 डिस्चार्ज हुए हैँ। प्रदेश भर में चार मरीजों की मौत हुई है। अब 25974 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 222428 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 125415 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से हुई। इन सभी सैंपल में 7695 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

प्रदेश में अब तक कुल नौ करोड़ 46 लाख 51 हजार 924 सैंपल की जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 253 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 25974 एक्टिव केस हैं, जिनमें 25445 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसी तरह मेरठ में एक, प्रयागराज में एक, बुलंदशहर में एक, बदायूं में एक की मौत हुई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp