News24you

News you are looking for

Unlock 3.0 Updates: दिल्ली में सभी दुकानें, बाजार, मॉल खोलने की अनुमति,

ahamdabad_lockdown_news

Unlock 3.0 Updates: कोरोना की दूसरी लहर के लगातार कमजोर पड़ने के साथ ही लॉकडाउन से भी छुटकारा मिलने लगा है। ताजा खबर राजधानी दिल्ली से है। यहां Unlock की नई गाइडलाइन का ऐलान कर दिया गया है। नियमों में छूट बढ़ा दी गई है। सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है। निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं। रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता पर काम करेंगे।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी। शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी

स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे।

24 घंटों में 80834 नए केस, 1.32 लाख मरीज डिस्चार्ज, एक्टिव केस भी घटे

देश में कोरोने के केस लगातार कम हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 80,834 नए केस सामने आए हैं जबकि 1,32,062 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा 3,303 रहा है। इस तरह भारत में इस महामारी के अब तक 2,94,39,989 मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 2,80,43,446 ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना संक्रमण ने देश में अब तक 3,70,384 की जांच ली है जबकि एक्टिव केस 10,26,159 है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 25,31,95,048 लोगों को टीका लगवाया जा चुका है।