HOME

Transfer Breaking: MP के 10 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, उज्जैन और बैतूल कलेक्टर बदले, संदीप यादव बने जनसंपर्क आयुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिर बड़े स्तर पर  आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है। संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस कुमार पुरुषोत्तम की जगह नीरज कुमार सिंह उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है जबकी बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

अमनबीर सिंह बैंस को बैतूल में तीन वर्षों से पदस्थ थे जिस पर निर्वाचन आयोग ने हटाने के निर्देश दिए थे। उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला किया गया है। उमाकांत उमराव को राजस्व मंडल का सदस्य बनाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का प्रभार दीपाली रस्तोगी को दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button