HOMEजरा हट केज्ञान

Train cancelled 15 अगस्त को है टिकट तो कर लें गाड़ी की स्थिति का पता

15 अगस्त को है टिकट तो कर लें गाड़ी की स्थिति का पता

Train cancelled स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रख रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। 15 अगस्त को अस्थाई तौर पर कुछ ट्रेन निरस्त रहेगी तो कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को मार्ग में रूककर चलेगी। कुछ ट्रेन के समय को पुनर्निर्धारित भी किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर पर ट्रेन यात्रा करने की सोच रहे है तो ट्रेन का समय पता करके ही घर से निकलें। हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने लाल किले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रख ट्रेनों के संचालन में अस्थाई तौर से बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 04447 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस को बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन होकर चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन मंसूरी एक्सप्रेस बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन चलेगी। ट्रेन संख्या 04091 दनकौर-शकूरबस्ती स्पेशल परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 04486 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद स्पेशल नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। कार्यक्रम की वजह से मार्ग में रूककर चलने वाली ट्रेन 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को गाजियाबाद रूकेगी। 04339 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज स्पेशल दिल्ली शाहदरा जंक्शन पर रूकेगी। 04404 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को साहिबाबाद पर रूकेगी। 05000 शामली-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को दिल्ली शाहदरा जंक्शन पर रूकेगी। 18310 जम्मू तवी-सम्भलपुर एक्सप्रेस को दिल्ली जंक्शन पर रूक कर चलेगी।

15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को दिल्ली जंक्शन पर रूक कर चलेगी। गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेन 04288 दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ स्पेशल गाजियाबाद से चलेगी। 04401 दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू एक्सप्रेस स्पेशल सुबह 8:50 बजे चलकर अपनी यात्रा शामली पर समाप्त करेगी। 04402 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू एक्सप्रेस स्पेशल शामली से चलेगी। यह ट्रेन शामली-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 12038 सिद्धबली शताब्दी व 15484 महानंदा एक्सप्रेस क्लीयरेंस मिलने पर चलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button