Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

पोषक तत्व एवं मिट्टी परीक्षण की तकनीकी जानकारी दी गई

 

  1. कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को वीरांगना रानी दुर्गावतीशासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद मैं जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण प्राचार्यडॉ इंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर मंजू द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। फसलों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्वों की जानकारी दी गई रासायनिक खाद मैं दो या तीन तत्व होते हैं जैविक खादों में सभी पोषक तत्व होते हैं। मिट्टी परीक्षण के लिए गर्मी में गेहूं की कटाई के बाद खेत से प्रति हेक्टर 10 से 15 स्थान से मिट्टी नमूना लेकर बतलाई गई विधि से 500 ग्राम मिट्टी को नमूना पत्र के साथ मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भेजने तथा परिणाम पत्रक में दी गई सिफारिश के अनुसार फसलों में खाद देने की तकनीकी जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण से पीएच मान जैविक कार्बन विद्युत चालकता अम्लीयता छारीयता नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश भूमि में उपलब्धता की जानकारी प्राप्त होती है। मिट्टी की जांच का उद्देश्य पौधों की वृद्धि एवं विकास के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्वों को संतुलित मात्रा तथाउपलब्ध अवस्था में आपूर्ति कर सकें। साथ ही मृदा किसी दुष्प्रभाव या विषैलेप्रभाव से पूर्णतया मुक्त हो। खादों कीउचित मात्रा का उचित समय पर उचित विधि के द्वारा
  1. प्रयोग

  1. करते हुए अधिकतम उपज प्राप्त की जा सके। मिट्टी परीक्षण हेतु मिट्टी का नमूना लेने की विधि का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp