HOMEMADHYAPRADESH

Teacher Recruitment 2022 MP में प्राथमिक शिक्षकों की किस जिले में होगी कितनी भर्ती देखें

Teacher Recruitment 2022 MP में प्राथमिक शिक्षकों की किस जिले में होगी कितनी भर्ती देखें

MP में प्राथमिक शिक्षकों और जनजातीय कार्य विभाग के लिए संयुक्त रूप से 18 हजार 527 रिक्त पदों पर भर्तियां 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। टीचर भर्ती Teacher Recruitment 2022 में किस जिले में कितनी भर्ती होना है तथा इसकी सभी आवश्यक जानकारी इस प्रकार है।

फरवरी 2023: नियुक्ति के आदेश जारी हो सकेंगे।

वर्गवार पदों की संख्या

अनारक्षित – 1507

एससी – 946

एसटी – 1496

ओबीसी – 1151

ईडब्लयूएस – 473

जिलेवार पदों का आवंटन

जिला पद

शिवपुरी 820

सिंगरौली 1600

छतरपुर 850

गुना 400

उमरिया 350

मुरैना 351

श्योपुर 350

सीधी 500

हरदा 300

शहडोल 189

अशोकनगर 250

कटनी 300

उज्जैन 210

सागर 214

पन्नाा 190

खंडवा 161

दमोह 41

रायसेन 169

नरसिंहपुर 129

बुरहाननपुर 55

इस संबंध में लोक शिक्षक संचालनालय (DPI) ने दिशा-निर्देश के साथ पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के 7427 पदों पर प्रदेश के कुल 20 जिलों के लिए भर्तियां होनी हैं। इसमें 1856 पद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं, शेष 5573 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर पीईबी द्वारा वर्ष 2020 में आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति होगी। अनुमान है कि फरवरी 2023 के अंत तक यह चयन प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

भर्ती काउंसलिंग का कार्यक्रम

17 से 24 नवंबर: अतिथि शिक्षकों की श्रेणी में पंजीयन करना होगा।

8 दिसंबर: उम्मीदवारों की मेरिट सूची अपलोड होगी।

9 दिसंबर से 16 दिसंबर: सत्यापन के लिए दस्तावेल अपलोड होंगे।

21 दिसंबर से 1 जनवरी: जिला स्तरीय दस्तावेज सत्यापन होंगे।

जनवरी 2023: दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची का प्रकाशन और उम्मीदवारों के द्वारा स्कूल विकल्प चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button