Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पैपराजी पर भड़क गई बबीता जी, फोटोग्राफर्स की लगाई क्लास

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पैपराजी पर भड़क गई बबीता जी, फोटोग्राफर्स की लगाई क्लास  टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लोगों को जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसन्द आती है. बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता काफी लंबे समय से शो से जुड़ी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस एक अवॉर्ड फंक्शन इवेंट में नजर आई. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसपर मुनमुन नाराज हो गई. उन्होंने पैपराजी की जमकर क्लास लगा दी

पैपराज पर भड़की मुनमुन दत्ता

दरअसल, मुनमुन दत्ता आईटीए अवॉर्ड नाइट में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर पोज देने के बाद मीडिया से बातचीत की. एक्ट्रेस ने पैपराजी के बेहूदा कमेंट्स पर उन्हें फटकार लगाई. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कहती दिख रही है, ‘ये जो पीछे से कमेंट करते हैं ना, जो सुनाई देता है बाद में उनके वीडियोज में, वो भी जरा कमेंट करना बंद करें. बेहूदा जो पीछे से कमेंट्स करते है. वो कम्युनिटी ऐसी हो गई है आजकल.’

यूजर्स बोले- सही कहा मुनमुन जी ने

मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कैमरावालों पर बरस पड़ी बबीता जी. एक यूजर ने लिखा, लगता है ब्रेकअप हो गया जेठालाल के साथ. गुस्सा है थोड़ा, माफ कर दो. एक यूजर ने लिखा, सही कहा मुनमुन जी ने. एक यूजर ने लिखा, कौन मुनमुन जी को तकलीफ दे रहा है, सामने आओ

हाल ही में मुनमुन दत्ता जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया था. इस बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए फैंस को बताया था कि, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक है. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन लोग फॉलो करते है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp