Thursday, October 22, 2026
Latest:
ज्योतिषधर्म

Surya Rashi Parivartan 2022: 16 December को सूर्य धनु राशि में करेंगे गोचर, ये तीन राशियां होंगी मालामाल

Surya Rashi Parivartan 2022: 16 December को सूर्य धनु राशि में करेंगे गोचर, ये तीन राशियां होंगी मालामाल ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य प्रत्येक एक मास बाद अपनी राशि बदलते हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन का असर जातक, मौसम, बाजार, राजनीति, व्यवसाय आदि सभी पर पड़ता है. 16 दिसंबर को सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे

 

सभी राशियां होगी प्रभावित

उनके इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी. सूर्य का बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश और गुरु व सूर्य एक दूसरे के मित्र हैं. ऐसे में सूर्य का धनु राशि में गोचर कई राशियों मालामाल कर सकता है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से हिंदू धर्मावलंबियों के सभी शुभ कार्य एक मास के लिए थम जायेगा. फिर एक मास बाद सूर्य के मकर राशि में गोचर से खरमास खत्म होने पर शुरू होगा.

तीन राशियों के लिए सूर्य को गोचर करना रहेगा शुभकारी

ज्योतिषशास्त्र के विद्वान आचार्य राकेश झा ने बताया कि सूर्य का धनु राशि में गोचर बारह राशियों में से तीन राशियों के लिए शुभकारी साबित होगा. इन राशियों के जातकों के जीवन में कई अहम बदलाव आयेंगे. नौकरी-पेशा वर्ग के लोगों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहेगा. सूर्य का धनु राशि में गोचर कन्या राशि के जातक के चौथे भाव में होगा. यह गोचर उनके प्रोफेशनल लाइफ के लिए फलदायी साबित होगा

 

इन तीन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

कन्या राशि: सूर्य का धनु राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों के चौथे भाव में होगा. इससे उनकी जीवन में कई तरह से फायदा होगा. इस राशि के जो लोग आयात-निर्यात से संबंधित काम करते हैं, वे इस दौरान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. नौकरी-पेशा वर्ग के जातक के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है

वृश्चिक राशि: सूर्य का गोचर आपकी बोलचाल में सुधार लायेगा. इस दौरान आपकी वाणी बहुत मधुर होगी. इस दौरान आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा. उनके सहयोग से आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

 

धनु राशि: सूर्य के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों का भाग्य खुलेगा. कई मनोकामना पूर्ण होने के आसार बन रहे हैं.अपनों का साथ तरक्की दिलायेगा .इस राशि जातको के मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, काम-काज में वृद्धि होगी

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp