Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNI

यूक्रेन में युद्ध के दौरान फंसी कटनी की बेटी की मदद के लिए मां ने सांसद विधायक को कहा Thanks

Sunidhi singh in Ukraine War एनकेजे कटनी निवासी श्रीमती हेमलता सिंह एवं श्री अजय सिंह ने पिछले दिनों विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के कार्यालय में पहुंच अपनी बेटी सुनिधि सिंह के युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फसे होने की जानकारी दी तथा मदद के लिए आग्रह किया था।

MLA श्री संजय पाठक द्वारा फोन पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवम मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया, जानकारी प्राप्त होते ही सांसद श्री वी डी शर्मा एवम विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री कार्यालय विदेश मंत्रालय में की जानकारी देकर तत्काल मदद करते हुए सुनिधि सिंह सहित प्रदेश के बच्चों की यूक्रेन से भारत वापसी के संबंध में कार्यवाही हेतु आग्रह किया था।

विदेश मंत्रायल के माध्यम से भारतीय उच्चायोग ने प्रयासों से सुनिधि सिंह यूक्रेन से निकल कर रोमानिया पहुंच गई हैं। जहां से अन्य छात्रों के ग्रुप के साथ संभवतः कल उन्हें भारत लाया जाएगा। आज सुनिधि सिंह की मां श्रीमती हेमलता सिंह ने फोन पर तथा पत्र के माध्यम से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को धन्यवाद दिया है उन्होंने पत्र में लिखा की आपकी त्वरित एवम सार्थक प्रयासों से हमारी बेटी सकुशल रोमानिया पहुंच गई है ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp