Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Sunidhi Singh: सांसद VD शर्मा की पहल रंग लाई, कटनी की बेटी सुनिधि यूक्रेन से रोमानिया पहुंची, जल्द भारत वापस आएंगी

Sunidhi Singh। कटनी के लिए एक अच्छी खबर मिली है। कटनी की बेटी सुनिधि सिंह Sunidhi Singh यूक्रेन से निकल कर रोमानिया पहुंच गई हैं। मतलब खतरे से अब कटनी की बेटी निकल चुकी हैं। सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की पहल के बाद भारतीय एम्बेसी के अधिकारियों की मदद से सुनिधि सिंह युक्रेन की सीमा से बाहर हुई हैं। हालांकि यहां उन्हें देर तक रुकना पड़ा साथ ही काफी पैदल भी चलना पड़ा लेकिन वह सकुशल पहुंच गईं।

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश के बाद सांसद जी के सहायक विकास द्विवेदी ने सुनिधि के बारे में पूरी जानकारी सुनिधि की मम्मी से ली। उन्होंने बताया कि रोमानिया से भारतीय विमान जल्द ही सुनिधि सहित यहां मौजूद करीब 100 बच्चों को लेकर भारत रवाना होगा।

सांसद श्री शर्मा ने कटनी की बेटी की के बारे में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात की । जल्द ही उन्हें भारत वापस लाने के लिए सहयोग करने कहा।

सुनिधि ने भी बताया कि वे सुरक्षित हैं तथा जल्द भारत वापस आ रही हैं। आपको बता दें कि कटनी की बेटी की जैसे ही जानकारी सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा को लगी उन्होंने तुरंत केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री से बात की तथा सुनिधि सहित प्रदेश के बच्चों को वापस लाने का आग्रह किया था। आज सुखद खबर मिली।

Sunidhi Singh: सांसद VD शर्मा की पहल रंग लाई, कटनी की बेटी सुनिधि यूक्रेन से रोमानिया पहुंची, जल्द भारत वापस आएंगी

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp