HOMEMADHYAPRADESH

MP School शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं हो सका खुलासा

MP School शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं हो सका खुलासा

MP School शिक्षा मंत्री मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

Show More
Back to top button