News24you

News you are looking for

social media पर Indore में युवती की किडनेपिंग का वीडियो वायरल, लड़की थाने आई तो पत्रकार को जड़ा थप्पड़

social media पर Indore में युवती की किडनेपिंग का वीडियो वायरल, लड़की थाने आई तो पत्रकार को जड़ा थप्पड़

social media पर Indore का एक वायरल हो रहे इस वीडियो में युवती बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। वह बाहर निकलने की कोशिश कर रही है तथा उसे कार चालक अंदर खींच रहा है। इस वीडियो को बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से बनाया है। युवकों को देखकर कार सवार वहां से चला जाता है। युवती भी कार में से खुद को छुड़ाकर वहां से रवाना हो जाती है।

वायरल वीडियो में कार का नंबर भी दिखाई दे रहा है, यह एक लग्जरी कार है। इंदौर की पाश कालोनी की सुनसान जगह पर युवती को कार में बंधक बनाकर जबरदस्ती की कोशिश की जा रही थी। अभी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि पुलिस ने कार नंबर एमपी09 डब्ल्यूसी 9336 के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। युवती के बारे में पता लगा तो पुलिस ने उसे तलब किया।

पर यहां कुछ और ही घट गया। विजय नगर पुलिस ने छानबीन के बाद उक्त युवती को बयान देने के लिए थाने बुलाया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने युवती से घटना के बारे में पूछा तो उसने एक मीडियाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान वह भागकर थाने के पीछे के रास्ते से निकल गई।