News24you

News you are looking for

MP Rainfall Alert मध्य प्रदेश में SUNDAY को कहीं- कहीं बादल, बारिश की संभावना

MP Rainfall Alert मध्य प्रदेश में SUNDAY को कहीं- कहीं बादल, बारिश की संभावना

MP Rainfall Alert हवाओं के साथ नमी आने के कारण रविवार काे मध्य प्रदेश में कहीं- कहीं बादल भी छा सकते हैं। ग्वालियर-चंबल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हाे सकती है।

अलग–अलग स्थानाें पर बनी दाे मौसम प्रणालियाें के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। हवाओं के साथ नमी आने से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलाें में रात का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक रविवार काे बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है। उधर शनिवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागाें के जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानाें में सभी संभागाें के जिलाें में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे रीवा एवं ग्वालियर संभागाें के जिलाें में सामान्य से अधिक रहे। शेष संभागाें के जिलाें में सामान्य रहे। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात काे अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से लगातार नमी मिल रही है। इन मौसम प्रणालियाें के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगी है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण रविवार काे मध्य प्रदेश में कहीं- कहीं बादल भी छा सकते हैं। ग्वालियर-चंबल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हाे सकती है। पश्चिमी विक्षाेभ के असर से रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ाें मेें बर्फबारी और वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षाेभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख बदलने पर रात के तापमान में गिरावट हाे सकती है।