News24you

News you are looking for

Social media पर उड़ा मजाक- बाबा को सजा तो 7 साल की मिली है, बाकि तो GST लगा है

Social media पर उड़ा मजाक- बाबा को सजा तो 7 साल की मिली है, बाकि तो GST लगा है

ऑन लाइन ङेस्क। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने साध्वी रेप मामले में आज (28 अगस्त 2017) दस साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान रोहतक जेल में बनाई गई अस्थाई कोर्ट में किया गया। इस दौरान कोर्ट और रोहतक शहर में पूरी सुरक्षा की हुई थी। इस मामले में बाबा को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया था। उसे दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए थे। हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में उनके समर्थकों ने काफी उत्पात मचाया था।सोमवार को सजा का ऐलान होने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम सिंह सोशल मीडिया ट्विटर ट्रेंड करने लगे। जहां कई लोग इस फैसले को सही बताते हुए भारत की न्याय व्यवस्था की तारीफ कर रहे हैं और वहीं कुछ लोग उनकी सजा को कम बता रहे थें। कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि सोशल मीडिया पर बलात्कारी बाबा का मजाक उड़ा रहे थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘डेरा सच्चा सौदा में बाबा के लिए भर्ती निकली है। नियुक्ति दस साल के लिए होगी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘कुछ लोग सोच रहे थे कि बाबा को 7 साल की सजा होगी, लेकिन वो ये भूल गए कि भाई जीएसटी भी तो लगेगी।’ ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही सोशल मीडिया पोस्ट, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

जीबा फातिमा नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘बाबा के पास टाइम मशीन है और अब वो सीधा दस साल आगे चले जाएंगे।’ वहीं मोहम्मद आसिफ नाम के यूजर ने लिखा है, ‘बाबा को दस साल के लिए जेल होने के बाद बीजेपी के नेता हरियाणा में अनाथ हो गए हैं।’ नीरज नाम के यूजर ने लिखा है, ‘ये कौन हल्ला उड़ा रहा है कि अरविंद केजरीवाल दस हजार रुपए और एक सिलाई मशीन लेकर रोहतक जेल जाने वाले हैं।’
ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ जज बाबा से कहता है कि आपको दस साल की सजा सुनाई जाती है और बाबा राम रहीम कहते हैं कि कुछ तो ये सजा कम कर दो तो जज कहता है कि चल तू एक हफ्ता कम रह लियो’ फ्रीकी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘बाबा राम रहीम की सजा तो कन्फर्म हो गई पर आसाराम अभी वेटिंग लिस्ट में हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *