Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

SL vs BAN Asia Cup 2022: श्रीलंका की रोमांचक जीत, सुपर-4 में बनाई जगह

SL vs BAN Asia Cup 2022 श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर-चार में जगह बना ली है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हरा दिया है. 184 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. गौरतलब है कि अफगानिस्तान और भारत पहले ही सुपर-चार में अपनी जगह बना चुका है. वहीं सुपर-चार की आखिरी टीम का फैसला हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगा.

श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला काफी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी. पहली बॉल पर महीष तीक्ष्णा ने लेग-बाई का सिंगल लिया. फिर अगली गेंद पर असिथा फर्नांडो ने चौका लगाकर प्रेशर कम कर दिया. महेदी हसन ने अगली बॉल नो-बॉल फेंक दी जिसपर बल्लेबाजों ने दो रन भी दौड़ लिए थे जिसके चलते मैच वहीं समाप्त हो गया.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp