Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Shivamurthy Sharanaru Arrested नाबालिगों से यौन उत्पीड़न के आरोप में कर्नाटक के मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति शरणारु गिरफ्तार

Shivamurthy Sharanaru Arrested: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर दो नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक के ADGP, लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि पूरे मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया नियम के अनुसार होगी. उन्हें न्यायाधीश के सामने भी पेश किया जाएगा.

पुलिस ने महंत और चार अन्य के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (पोक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.1

महंत को एफआईआर दर्ज होने के सात दिनों बाद गिरफ्तार किया गया है. शरणारू राज्य के सबसे प्रमुख लिंगायत (Lingayat) मठ के धर्मगुरू हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने मठ के ही स्कूल में पढ़ने और छात्रावास में रहने वाली 15 और 16 वर्ष की दो लड़कियों का यौन-उत्पीड़न जनवरी 2019 से लेकर जून 2022 तक किया.

गुरुवार को नहीं मिली जमानत

मुरुगा शरणारु ने गिरफ्तार से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. हालांकि गुरुवार को चित्रदुर्ग की अदालत ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी. इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं मठ के प्रशासनिक अधिकारी एस. के. बसवराजन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारु के खिलाफ किसी साजिश में शामिल नहीं हैं और उन्होंने बच्चों की रक्षा करने की कोशिश कर अपना कर्तव्य निभाया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp