Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Sex racket Exposed सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, 4 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

Sex racket Exposed दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) में एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा हुआ है। यहां नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट (Sex racket Exposed) का पर्दाफाश किया है और मौके से 6 युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के एक होटल में सेक्स रैकेट (Noida Sex Racket) चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की और मौके 4 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लड़कियों को फिलहाल नारी निकेतन भेजा गया है। वही ​मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।इस सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और वहां छापा मारा और वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp