News24you

News you are looking for

Sena Diwas J&K: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब

Sena Diwas J&K: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब

Sena Diwas J&K: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब सेना दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तरी कमान रविवार को सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में ‘अपने सुरक्षाबलों को  जानें’ मेला का आयोजन होगा।

इसमें कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, और विशेष तौर पर हथियार और आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य मेहमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सबसे पहले एएलएच डिस्पले का आयोजन होगा। इसके बाद डॉग शो होगा।

इसमें सेना के कुत्ते करतब दिखाएंगे। दर्शाया जाएगा कि किस तरह ये प्रशिक्षित कुत्ते दुश्मनों की साजिश का पता लगाते हैं। इसके बाद सेना के बैंड डिस्पले का आयोजन किया जाएगा।

अंत में मिलिट्री उपकरणों और हथियारों को दिखाया जाएगा। इसमें सेना के आधुनिक उपकरण और हथियारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।