Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

School Reopening इस राज्य में 15 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

Gujrat School Reopening: कोरोना मामलों के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तमाम राज्य के स्कूलों व काॅलेजों को अस्थायीतौर पर बंद करने के निर्णय लिए गए थे। जिसके बाद गुजरात राज्य में लगातार कोरोना में आ रही गिरावट बच्चों की शिक्षा को जारी करने के लिए एक उम्मीद की किरण बनी हुई है। गुजरात सरकार ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल, काॅलेज और तकनीकी संस्थान को 15 जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए और काॅलेजों व टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिजिकल क्लासेस को 15 जुलाई से शुरू करने की अनुमति दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया है।

 

वहीं गुजरात में अगर पिछले 24 घंटों में नए कोरोना संक्रमण मरीजों की बात करें तो ऐसे 56 नए मामले सामने आए हैं और 1 मौत की पुष्टि की गई है। सरकार ने इस ओर भी ध्यान देते हुए कहा कि छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना जरूरी नहीं है। लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और काॅलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp