News24you

News you are looking for

School Reopen News: एमपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 31 जुलाई तक होंगे प्रवेश, परीक्षा फार्म 30 सितंबर तक भरे जाएंगे

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

School Reopen News Madhya Pradesh Board: भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश नीति जारी कर दी। मंडल ने ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन करने के साथ परीक्षा फार्म भरने की तारीख भी घोषित कर दी है। मंडल से संबद्ध स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दसवीं एवं बारहवीं में ऑनलाइन नामांकन 30 सितंबर तक होंगे। सितंबर तक दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए विद्यार्थियों को 250 रुपये देने होंगे। इस बार मंडल ने परीक्षा फार्म सामान्य शुल्क 900 स्र्पये के साथ परीक्षा शुरू होने के एक माह पूर्व तक भरने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021-22 की दसवीं की परीक्षा बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति के आधार पर होगी।

इसमें विद्यार्थियों के छह में से पांच विषयों का रिजल्ट तैयार किया जाता है। हालांकि पिछले साल बेस्ट आफ फाइव को समाप्त करने का निर्णय लिया जा रहा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभी इसे टाल दिया गया है। इसके अलावा मंडल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए भी 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा तय की गई है।

परीक्षा फार्म भरने के लिए विलंब शुल्क 100 से 10 हजार रुपये तक है। बोर्ड ने स्कूल के प्राचार्यों के लिए भी नामांकन और परीक्षा से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। इसमें परीक्षा से जुड़े बिंदुओं का उल्लेख किया गया है।