Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Gang Rape Again आरोपियों ने जेल से छूट फिर किया GangRape , Video बनाकर केस वापस लेने का बनाया दबाव

Rape Again जबलपुर Jabalpur जिले में बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति ने अपने मित्र के साथ मिलकर पीड़िता से कथित रूप से दोबारा सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाकर उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

दो साल पहले  बलात्कार

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि यह घटना एक माह पहले की है. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अब 19 साल की है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दो साल पहले बलात्कार किया था और उस समय वह नाबालिग थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा कि युवती के मुताबिक, विवेक पटेल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर फिर यही अपराध किया है. पीड़िता से बलात्कार के आरोप में पटेल को 2020 में गिरफ्तार किया गया था. उसके एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

वीडियो भी बनाया

अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोप करीब एक माह पहले अपने दोस्त के साथ चाकू लेकर जबरन उसके घर में घुस आया और उन्होंने उससे सामूहिक बलात्कार किया. दोनों आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और पटेल ने पिछली शिकायत वापस नहीं लेने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. कबाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए तलाश  शुरू कर दी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp