Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

हादसा: खदान में भरे पानी में 4 बच्चे डूबे, 2 के शव मिले

Madhya Pradesh के मंदसौर जिला मुख्यालय से बड़े हादसे की खबर मिली है। 8 किमी दूर स्थित ग्राम मूंदड़ी में खदान में भरे पानी में चार बच्चे डूब गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे वायडी नगर टीआई जितेंद्र पाठक और बल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। शाम तक 2 बच्‍चों के शव निकाल लिए गए हैं, जबकिअभी 2 बच्‍चों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा मौके पर 6 लड़के गये थे। इनमें से चार लड़के नहाने के लिये पानी में उतरे। वहीं दो लड़के बाहर ही खड़े थे। डूबने वालों में 16 वर्षीय दीपक सिंघला निवासी कल्पना नगर, 16 वर्षीय कुणाल कछावा, निवासी शंकर विहार, 17 वर्षीय ध्रुव शर्मा निवासी अभिनंदन नगर, 15वर्षीय तरुणसिंह सोलंकी शामिल है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp