News24you

News you are looking for

School Closed in Katni कटनी में पांचवी तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश, कलेक्टर ने दिए आदेश

Katni Collector Google Meet: बिचौलिया की सक्रियता के संबंध में कोई भी शिकायतें आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी-कलेक्टर अवि प्रसाद

School Closed in Katni अंततः कटनी में पांचवी तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने राज्यशासन के हवाले से 5th तक की क्लास अर्थात प्राइमरी तक की कक्षाओं के लिए यह अवकाश घोषित किया है।

school closed katni

आपको बता दें कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड के चलते अवकाश घोषित कर दिया गया था पर कटनी में केवल समय बढ़ाया गया था पर लोगों की निरन्तर मांग के फलस्वरूप तथा भोपाल से मिले आदेश के परिपेक्ष्य में कटनी के सभी निजी, सरकारी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई। आपको बता दें कि कटनी में आज एक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद यह मामला दिनभर से सुर्खियों में था।

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कक्षा 5 तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है. ग्वालियर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सर्दी और शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक प्राथमिक स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा जबलपुर सतना में भी 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे.