News24you

News you are looking for

school closed जबलपुर में भी शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, कटनी में 10 बजे खुलेंगे स्कूल

school-close in mp

school closed MP अन्य जिलों की तरह अब जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि अभी तक कटनी में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ जबकि आज ही जेपीवी डीएवी स्कूल के एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। कटनी में केवल इतनी राहत दी गई है कि अब स्कूल 9 की बजाय 10 बजे से लगेंगे।

बहरहाल जबलपुर में लोगों के द्वारा स्कूलों की छुट्टी की मांग की जा रही थी। उसी पर विचार करते हुए आज कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 05 जनवरी से 07 जनवरी 2023 तक रहेगा।

school closed जबलपुर में भी शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, कटनी में 10 बजे खुलेंगे स्कूल

रविवार को अवकाश होने के कारण अब स्कूल सोमवार 09 जनवरी से 2023 से प्रारंभ होंगे। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। हालांकि शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूलों में उपस्थित रहना होगा।

school closed जबलपुर में भी शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, कटनी में 10 बजे खुलेंगे स्कूल