Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

SBI Recurring Deposit एसबीआई ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्‍याज की दरों में किया बदलाव, होगा फायदा

SBI Recurring Deposit : अगर आपका खाता भी स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) में है तो यह खबर आपके काम की है. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने अपने ग्राहकों के ल‍िए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर म‍िलने वाले ब्‍याज की दरों में बदलाव क‍िया है. बैंक की तरफ से लागू की गई नई दरें 15 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं.

100 रुपये से शुरू कर सकते हैं र‍िकर‍िंग

बैंक की तरफ से बढ़ाई गई रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की दरों का फायदा ऐसे ग्राहकों को म‍िलेगा, जिन्होंने रिकरिंग डिपॉजिट करा रखी है. आप सिर्फ 100 रुपये की न्यूनतम जमा राशि के साथ एसबीआई में रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खोला जा सकता है. ये अकाउंट 12 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए खोला जा सकता है.

सीन‍ियर स‍िटीजन को म‍िलेगा ज्‍यादा ब्‍याज

आपको बता दें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह, रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में भी सीन‍ियर स‍िटीजन को हर टर्म में अतिरिक्त ब्याज म‍िलता है. बदलाव के बाद 1 से 2 साल तक के ल‍िए आरडी करने पर ब्याज 5.1 प्रतिशत के ह‍िसाब से द‍िया जाएगा.

10 साल तक की र‍िकर‍िंग का ऑप्‍शन

दो से तीन साल के पीर‍ियड पर रिकरिंग डिपॉजिट बढ़ाकर 5.20 फीसदी हो गया है. तीन से पांच साल की अवधि के लिए यह 5.45 प्रत‍िशत है. 5 से 10 साल के लिए यद‍ि कोई र‍िकर‍िंग कराता है तो इस दर को बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया गया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp