Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

एस.बी.आई.लाइफ ने किया सेवा निवृत्त विकलांग शिक्षक का सम्मान

कटनी / दिव्यांग शिक्षक द्वारा अपने सेवा काल में दिव्यांग व्यक्तियों की शानदार सेवा करने के फलस्वरुप एस.बी. आई.लाइफ की माधवनगर कटनी शाखा द्वारा कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत को उनके कर्म क्षेत्र की शाला में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। लगातार 40 वर्षों से जरूरतमंद और अति विशेष आवश्यकता वाले लोगों की सेवा-सहायता में अब्बल रहने वाले शिक्षक का हौसला बढ़ाने के लिये एस.बी.आई. लाइफ के शाखा प्रबंधक संजय राठौर, कर्मचारी रत्नेश तिवारी और सुशील तिवारी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन पहुँच कर दिव्यांग शिक्षक का सम्मान फूलमाला, शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया।

 

आयोजित सेवा सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक व वरिष्ठ शिक्षक अजय मिश्रा तथा कार्यकम की अध्यक्षता मिडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता जैन द्वारा की गयी।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निधि पटेरिया और आभार प्रदर्शन शालेय शिक्षक जितेंद्र दुबे द्वारा किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp