Sadhna Patel प्रदेश की सबसे कम उम्र की नगर परिषद अध्यक्ष बनीं साधना पटैल
Sadhna Patel प्रदेश की सबसे कम उम्र की नगर परिषद अध्यक्ष बनीं साधना पटैल
Sadhna Patel चित्रकूट जिला सतना की साधना पटेल आज प्रदेश में सबसे कम उम्र की नगर परिषद अध्यक्ष बनने का खिताब अपने नाम किया है। वे महज 22 वर्ष की हैं। इन्होंने न केवल चित्रकूट नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पहली बार कांग्रेस के गढ़ चित्रकूट नगर परिषद में जीत दिलाई है। इस उपलब्धि के बाद भाजपा खेमे में जमकर उत्साह है। वहीं हर बड़ा भाजपा नेता साधना पटेल को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है।
तीन मतों से सोमवार को मिली थी जीत :
चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निर्वाचन की प्रक्रिया की गई थी। जहां चित्रकूट के वार्ड नंबर-13 चौबेपुर से पार्षद बनीं साधना पटेल को भजपा ने अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। इस निर्वाचन में साधना को 9 मत मिले थे जबकि कांग्रेस की चुन्नी यादव को 6 मत मिले। इस निर्वाचन में 3 मतों से भाजपा की साधना पटेल विजयी हुई। उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के रविमाला को 5 मतों से हरा दिया। आशीष को 10 व रविमाला को 5 मत ही मिले।