HOMEMADHYAPRADESH

RGPV ने जारी किया इस EXAM का टाइम टेबल, भोज विवि परीक्षा की डेट चेंज

RGPV ने जारी किया इस EXAM का टाइम टेबल, भोज विवि परीक्षा की डेट चेंज

MP से कोरोना की बिदाई के साथ शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ रही है। कई कालेज एग्जाम के टाइम टेबल जारी हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा RGPV 1 st Semester MBA I Semester Examination December 2021 और 3 rd Semester MBA III Semester December 2021 Examination जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरजीपीवी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Time table प्राप्त कर सकते हैं। आप  यहां क्लिक करके टाइम टेबल देख सकते हैं।

BHOJ EXAM DATE CHANGE

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा डीएलएड (ओडीएल) सत्रांत परीक्षा 2021 प्रथम वर्ष दिनांक 2 मार्च 2022 एवं द्वितीय वर्ष दिनांक 3 मार्च 2022 से आयोजित होने वाली थी। यूनिवर्सिटी ने नवीन अधिसूचना जारी करके बताया है कि उपरोक्त दोनों परीक्षाएं अब 17 मार्च और 16 मार्च से प्रारंभ होगी।

MPTAASC पोर्टल

कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश शासन द्वारा सूचना क्रमांक 3425 के माध्यम से बताया गया है कि MPTAASC पोर्टल पर PMS Module अंतर्गत पूर्व के वर्षों में फेल हुए या ATKT वाले स्टूडेंट्स को आवेदन किए जाने की सुविधा जिला अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराई गई थी। यह सुविधा दिनांक 25 फरवरी 2022 शाम 6:00 बजे बंद कर दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Back to top button