News24you

News you are looking for

Rewa Sansad Ki Kirkiri: टॉयलेट साफ करते दिखे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, वीडियो वायरल होने के बाद हो रही किरकिरी

Rewa Sansad Ki Kirkiri: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गंदे टॉयलेट को साफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सांसद ने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं टॉयलेट साफ करने का वीडियो सामने आने के बाद अब भाजपा की किरकिरी हो रही है।

विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम

दरअसल सांसद जनार्दन मिश्रा पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना स्थित खटखरी युवा मंडल द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शामिल होने सांसद पहुंचे थे। इस दौरान वह स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने स्कूल का टॉयलेट गंदा देखा और वह उसकी सफाई हाथ से करने लगे। सांसद का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://twitter.com/Janardan_BJP/status/1572955219750699011?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572955219750699011%7Ctwgr%5E926f9b3a88e37998b7e4b50c9d71e51833f07182%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fmadhya-pradesh%2Frewa-mp-janardan-mishra-was-seen-cleaning-the-toilet-bjp-getting-gritty-after-the-video-went-viral

बता दें, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा इसके पहले भी कई बार शौचालयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे चुके हैं। 2014 में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चारों ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए बीजेपी सांसद अक्सर प्रयासरत रहते हैं।