HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Rewa News : रीवा में आज रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री, शहरवासियों को देंगे नई सौगात

Rewa News : रीवा में आज रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री, शहरवासियों को देंगे नई सौगात

Rewa News :  विंध्य को एयरपोर्ट के रूप में नई सौगात मिलने वाली है। यहां भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व खजुराहो के बाद छठवें हवाई अड्डे का शिलान्यास होने वाला है। खुद केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा एयरपोर्ट के निर्माण का भूमिपूजन करने आ रहे है। रीवा के नए एयरपोर्ट निर्माण की लागत 239.95 करोड रुपये है।

समारोह में केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्य समारोह 15 फरवरी को चोरहटा हवाई पट्टी में दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल होंगे। वहीं सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेम​रिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button