Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

Katni आभूषण दुकान में सेंध लगा कर 3 करोड़ से अधिक की चोरी

Katni कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण दुकान से चोरों ने तीन करोड़ से भी अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे थे। चोर तिजोरी में रखे हीरे जड़े हुए सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख पांच हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, फिलहाल चोरों के संबंध में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

आभूषण दुकान संचालक रवि पाहूजा ने बताया कि माधवनगर मेन बाजार में संगीता ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। बुधवार सुबह जब वे अपनी दुकान पहुंचे तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था, तिजोरी खाली थी।

तिजोरी में 6 किलो सोना, 10 किलो चांदी, 10 लाख के डायमंड से बने आभूषण और 1 लाख 5 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। दुकान संचालक ने बताया कि सोना, चांदी और आभूषणों और नकद रुपए मिलाकर लगभग 3 करोड़ 17 लाख 55 हजार रुपए की चोरी की वारदात हुई है। चोरी की की वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा भी वारदात स्थल की जांच की गई है। इसके अलावा पुलिस डाॅग स्क्वाॅड को भी वारदात स्थल पर लाया गया था। रवि पहुजा ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे। पुलिस टीम दुकान के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर चोरों के संबंध में सुराग पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp