HOMEMADHYAPRADESH

Rewa CEO मैडम और बाबू ले रहे थे अपने ही कर्मचारी से रिश्वत

Rewa CEO मैडम और बाबू ले रहे थे अपने ही कर्मचारी से रिश्वत

Rewa Lokayukt रीवा लोकायुक्त ने जनपद की महिला CEO और एक बाबू को अपने ही एक परियोजना समन्वयक से रिश्वत ले रहे थें। घूस लेते दोनो को रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, बाबू महेंद्र वर्मा के साथ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने से हड़कंप है।

दरअसल जनपद पंचायत के परियोजना समन्वयक संजीव पांडे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में मुंबई से अपना इलाज करा कर वापस लौटे थे। उनकी अक्टूबर तथा नवंबर माह की सैलरी तथा बिल निकाले जाने के बदले में मैडम तथा बाबू के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

जिसकी शिकायत लोकायुक्त को किए जाने के बाद में आज इन दोनों को रंगे हाथों ट्रेस किया गया। जनपद पंचायती सीईओ विजयलक्ष्मी मरावी को ₹5000 तथा बाबू महेंद्र वर्मा को डेढ़ हजार की रिश्वत के साथ पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। लोकायुक्त कार्रवाई की खबर से जनपद पंचायत कार्यालय में हड़कंप के हालात बने रहे तथा बाहर लोग मैडम के साथ बाबू की रिश्वतखोरी की चर्चाएं करते नजर आए।

Show More

Related Articles

Back to top button