Election NewsHOMEMADHYAPRADESH

Result MP निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, CM शिवराज ने जताया जनता का आभार

Result MP निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, CM शिवराज ने जताया जनता का आभार

Result MP। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना के दौरान अब तक मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा का प्रदर्शन शानदार है। खंडवा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव, बुरहानपुर में माधुरी पटेल, सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकर जीत दर्ज कर चुके हैं। इंदौर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला से आगे चल रहे हैं। भोपाल में भाजपा की मालती राय आगे चल रही हैं। उज्जैन में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार से आगे चल रहे हैं। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी चुनाव जीत गई हैं।

प्रदेश के अधिकाशं इलाकों में मिले जनसमर्थन से भाजपा में जश्‍न का माहौल है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार चुनाव संबंधी अपडेट ले रहे हैं। उन्‍होंने सतना, खंडवा और बुरहानपुर के भाजपा महापौर प्रत्‍याशियों को चुनाव में शानदार जीत करने पर बधाई दी और जनता का आभार जताया।

उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सतना में योगेश ताम्रकार जी और खण्डवा में अमृता यादव जी को महापौर प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद देकर विजयी बनाने के लिए सभी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा नगरों के विकास और जनता के कल्याण के अपने सभी वचन निभाने के लिए कटिबद्ध है। इसी तरह बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खण्डित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन माधुरी पटेल जी व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई!
Show More

Related Articles

Back to top button