News24you

News you are looking for

MP Nagariya Nikay Chunav Live Result: छिन्दवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके जीते, सिंगरौली में AAP की रानी बनीं मेयर

MP Nagariya Nikay Chunav Live Result: छिन्दवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके जीते, सिंगरौली में AAP की रानी बनीं मेयर

MP Nagariya Nikay Chunav Live Result मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है. बीजेपी ने खंडवा, बुरहानपुर और सतना के महापौर चुनाव जीत लिए. सिंगरौली की सीट आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीती. छिंदवाड़ा की सीट कांग्रेस के महापौर प्रत्यासी विक्रम आहाके ने जीत ली. ग्वालियर और जबलपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दी. हालांकि, बैतूल नगर परिषद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया. सतना की कोठी परिषद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है.

MP Nagariya Nikay Chunav: छिन्दवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके जीते

छिन्दवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके जीत गएहैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 3400 मतों से हराया. दूसरी ओर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मध्य प्रदेश में एंट्री कर ली है. इस पार्टी के दो पार्षद जबलपुर में जीत गए हैं. शमां परवीन मतीन वार्ड नम्बर 49 से और कुमारी समरीन कुरैशी वार्ड क्रमांक 51 से जीतीं. नगरीय निकाय चुनाव में सिंगरौली में आप पार्टी महापौर चुनाव जीती है, जबकि जबलपुर में कांग्रेस को अजेय बढ़त मिल गई है. सिंगरौली नें आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.

इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी भार्गव एक लाख मतों से आगे, जश्न शुरू

उज्जैन, भोपाल, इंदौर और सागर में बीजेपी आगे हो गई है. यहां मतगणना जारी है. इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी भार्गव एक लाख मतों से आगे हैं. जबलपुर महापौर प्रत्याशियों की मतगणना जारी है. कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इधर, सतना, खंडवा और बुरहानपुर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीत गए हैं.

उज्जैन, भोपाल, इंदौर और सागर में बीजेपी आगे

उज्जैन, भोपाल, इंदौर और सागर में बीजेपी आगे हो गई है. यहां मतगणना जारी है. जबलपुर महापौर प्रत्याशियों की मतगणना जारी है. कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इधर, सतना, खंडवा और बुरहानपुर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीत गए हैं. पार्टी को ग्वालिर और जबलपुर में कड़ी टक्कर मिल रही है. सतना में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार थे. खंडवा में बीजेपी ने अमृता यादव को प्रत्याशी बनाया था. बुरहानपुर में माधुरी पटेल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं.