News24you

News you are looking for

Reliance AGM: 5G : रिटेल सेक्टर से लेकर फैमिली काउंसिल तक, एजीएम में बड़े एलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी

Reliance

 Reliance AGM: 5G : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी। कंपनी की इस 45वीं एजीएम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। RIL के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर टिकी हुई हैं। Reliance की 45वीं एजीएम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

रिलायंस एजीएम से पहले शेयर बाजार में कंपनी शेयर निचले स्तर से संभले हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.90 रुपये की तेजी के साथ 2623.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Reliance AGM: 5G : अडानी को टक्कर देने के लिए कर सकते हैं कोई बड़ा एलान

बता दें कि अडानी ग्रुप ने एक महीने पहले अपनी एजीएम में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में 70 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। साथ ही कंपनी मीडिया सेक्टर में अपना कदम बढ़ा दिया है। हाल में अडानी ग्रुप मार्केट कैप के मामले में मुकेश अंबानी ग्रुप से आगे निकल गया है। साथ ही अडानी की नेटवर्थ भी मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। ऐसे में अंबानी भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं ताकि अडाणी को टक्कर मिल सकते हैं।

Reliance AGM: 5G : नई पीढ़ी केंद्र में आएगी

इस साल की एजीएम में भी पिछली बैठकों की तरह अंबानी के दोनों बेटे और बेटी 5जी सेवाओं की कुछ प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित कर सकते हैं।

Reliance AGM: 5G :जानें क्यों है ये बैठक खास

ये एजीएम बेहद खास होने जा रही है क्योंकि बहुप्रतीक्षित 5G की लॉन्चिंग के लेकर कुछ बड़े एलान की उम्मीद है। साथ ही कंपनी के आगे के कारोबारी प्लान के एलान में क्या बड़ी घोषणा होगी, इसका इंतजार है। इसके अलावा रिलायंस के निवेशक भी बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर भी क्या तय हुआ है, ये पता चल सकता है।

Reliance AGM: 5G : : 5जी, रिटेल सेक्टर से लेकर फैमिली काउंसिल तक, एजीएम में बड़े एलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी। कंपनी की इस 45वीं एजीएम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। रिलायंस के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर टिकी हुई हैं। इस बैठक में मुकेश अंबानी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। जिनमें हरित ऊर्जा, 5G लॉन्च या जियो के IPO हो सकते हैं। कंपनी की एजीएम को डायरेक्ट मीटिंग लिंक के अलावा आप ट्विटर, फेसबुक, कू, जियो मीट और यूट्यूब के जरिए भी देख पाएंगे।