Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

RBI Monetary Policy 2023 आरबीआई ने 0.25% बढ़ाया रेपो रेट, सभी तरह की Loan EMI पर पड़ेगा असर

RBI Monetary Policy 2023: ताजा खबर यह है कि रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यानी जल्दी ही सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। विशेषज्ञ पहले ही अनुमान लगा चुके थे कि एमपीसी रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि कर सकती है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिसकी आशंका थी वही हुआ। रेपो रेट तय करने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक का बुधवार को आखिरी दिन रहा। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्याज दरों का ऐलान किया । अनुमान लग चुके थे कि एमपीसी रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि कर सकती है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
इससे पहले वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा था कि भारत में महंगाई में कमी ने भविष्य में रेपो रेपो रेट में वृद्धि की आवश्यकता खत्म कर दी है। एसएंडपी के अनुसार, भारत में प्रमुख महंगाई लंबे समय से बढ़ी हुई है।

 

हालांकि, 2022 की दूसरी छमाही में इसमें लगातार कमी आ रही है। पहले से ही 6.25 प्रतिशत पर पहुंची नीतिगत दर ने और वृद्धि की आवश्यकता को सीमित कर दिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp