Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Ratlam पोस्टमार्टम के बाद बदल गया शव परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

रतलाम । रतलाम (Ratlam) में जिला अस्पताल (district hospital) में एक मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल वालों ने उन्हें किसी और की लाश (dead body) दे दी। जिसके बाद परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और परिजन शव ले जाने के लिए तैयार हो गए।

Ratlam पोस्टमार्टम के बाद बदल गया शव परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

एक घंटे किया हंगामा
मामला रतलाम के जिला अस्पताल का है। जहां अर्जुन नगर के एक युवक शादाब शेख की माही नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम (post mortem) कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा था। वहीं जब परिजन शव को लेने अस्पताल पहुंचे कश्यप 24 घंटे के बाद फुल कर काला पड़ गया था। जिसके बाद मृतक शादाब के परिजनों ने शव को यह कह कार पहचानने से इंकार कर दिया, कि यह शब्द शादाब का नहीं है। उन्हें किसी अन्य का जला हुआ शव सौंप दिया गया है। यह पूरा हंगामा करीब एक घंटे तक चला।

वहीं जब हंगामे की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कक्ष में रखे अन्य शवों को परिजनों को दिखाया और तस्दीक कराई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शांत किया और शव को ले जाने के लिए तैयार हो गए।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है। जहां मछली पकड़ने के दौरान माही नदी में डूबने से शादाब शेख की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार शाम को जिला अस्पताल लाया गया था। सब पुराना होने की वजह से डीकंपोज होने लगा था और फूल कार काला पड़ चुका था। जिसके वजह से परिजनों को पहचानने में गलतफहमी हो गई थी। बाद में परिजन शव को लेकर वापस चले गए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp