Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Ram Mandir: राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी से सनसनी, पुलिस अलर्ट

Ram Mandir: राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी से सनसनी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन नंबर पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात कॉल लाई जिसने फोन करके राम जन्मभूमि को उड़ाने की बात कही। युवक ने इसकी सूचना तत्काल थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच उनके मोबाइल पर एक फोन आया जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं तो फोन करने वाले ने कहा की मैं दिल्ली से बोल रहा हूं आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।

इसकी सूचना मनोज द्वारा थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी गई, जिसमें तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया है। जिस नंबर से फोन किया गया था उस नंबर को ट्रेस कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp