HOMEराष्ट्रीय

Rajya Sabha Chunav Voting Result राजस्थान-कर्नाटक के नतीजे घोषित, महाराष्ट्र-हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू

राजस्थान-कर्नाटक के नतीजे घोषित, महाराष्ट्र-हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू

Rajya Sabha Chunav Voting Result2022 Live Updates in Hindi: चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। अब उनके नतीजे आने लगे हैं।

लाइव अपडेट

10:14 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र-हरियाणा की सीटों पर वोटों की गिनती शुरू


महाराष्ट्र और हरियाणा में राज्यसभा सीटों पर हुए मतदान के तहत वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इससे पहले राजस्थान और कर्नाटक के नतीजों का एलान हो चुका है। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन तो भाजपा ने एक सीट जीती है। उधर, कर्नाटक में भाजपा की झोली में तीन और कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है।
09:57 PM, 10-Jun-2022

यह मेरी नहीं, कांग्रेस पार्टी की जीत: जयराम रमेश

राज्यसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद जयराम रमेश मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा, ‘यह मेरी नहीं, कांग्रेस टीम की जीत है। पूरी कांग्रेस पार्टी, कर्नाटक पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार, सिद्धरमैया और सभी विधायकों ने मतदान किया। कोई भी अवैध वोट नहीं डाला गया। यह हकीकत में टीमवर्क की जीत है।’

09:41 PM, 10-Jun-2022

कर्नाटक: कांग्रेस को एक सीट पर मिली जीत

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बाकी तीनों सीटें भाजपा की झोली में गईं। 

09:15 PM, 10-Jun-2022

कर्नाटक में भाजपा का जलवा

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक में भाजपा ने अपना परचम कायम किया है। यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता से नेता बने जागेश और एमएलसी लहर सिंह सिरोया को जीत हासिल हुई। 

09:08 PM, 10-Jun-2022

भाजपा ने अपने विधायक को किया निलंबित

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने के चलते भाजपा ने राजस्थान के विधायक शोभारानी कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

08:30 PM, 10-Jun-2022

निर्मला सीतारमण को मिली जीत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्यसभा चुनाव में जीत मिली है। वह कर्नाटक के टिकट पर मैदान में थीं।
08:11 PM, 10-Jun-2022

राजस्थान में ऐसा रहा हाल

राजस्थान की राज्यसभा सीटों के नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां तीन सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। इनमें रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक जीत गए। वहीं, भाजपा को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली। पार्टी के घनश्याम तिवारी को जीत मिली। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा।
06:27 PM, 10-Jun-2022

माकन ने भाजपा पर लगाया आरोप

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन ने भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की।
05:43 PM, 10-Jun-2022

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन आयोग पहुंचे कई नेता

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। इसके मद्देनजर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में निर्वाचन आयोग पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।
05:21 PM, 10-Jun-2022

कई राज्यों में मतदान समाप्त

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कई राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
04:54 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा: निर्दलीय प्रत्याशी ने की यह मांग

हरियाणा में भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह कांग्रेस विधायक को वोट को रद्द करें। इसके पीछे उन्होंने चुनाव संचालन नियम 1961 में मतों की गोपनीयता का उल्लंघन का हवाला दिया। 

04:16 PM, 10-Jun-2022

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का मतदान जारी

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस दौरान निर्दलीय विधायक बलराज कुंडु ने मतदान नहीं करने का फैसला लिया।
03:54 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र: 285 विधायकों ने किया मतदान

राज्यसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर दोपहर 3:30 बजे तक महाराष्ट्र के 285 विधायक मतदान कर चुके हैं। 

03:32 PM, 10-Jun-2022

राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे नवाब मलिक

राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की बाट जोह रहे एनसीपी नेता नवाब मलिक को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, चुनाव में वोट डालने के लिए उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था और इसके मद्देनजर याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने याचिका पर त्वरित सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
03:02 PM, 10-Jun-2022

महाराष्ट्र में 50 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र: अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने वोट डाला।
Show More

Related Articles

Back to top button