News24you

News you are looking for

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

Queen Elizabeth Death ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का शांतिपूर्वक निधन हो गया। यह भी बताया गया कि एलिजाबेथ के बाद प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है।

पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं जूझ रहीं
गौरतलब है कि इस समय महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।

ब्रिटेन की गद्दी संभावने वाली सबसे उम्रदराज शासक 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की थीं, जब ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। तब से लेकर अब तक करीब 70 दशक से वे इस गद्दी पर काबिज थीं। वह 96 वर्ष की थीं और ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला थीं। इसके अलावा दुनिया के भी सबसे बुजुर्ग शासकों में महारानी एलिजाबेथ का नाम आता था।