Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी में हुई जनसुनवाई — 41 शिकायतें दर्ज, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कटनी, 4 नवंबर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई का आयोजन आज पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, भूमि प्रकरण, धोखाधड़ी, महिला अपराध और आपसी मतभेद जैसी समस्याएं शामिल रहीं।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कुछ मामलों के अन्य विभागों से संबंधित होने पर आवेदकों को उचित विभागों से संपर्क करने की समझाइश भी दी गई।

इसी के साथ जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनीं और निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की।पुलिस विभाग ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp