Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

झिंझरी जिला जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी स्थित जिला जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के आरोप में 3 माह से सजा काट रहे दीपक पिता कृष्णा अहिरवार जो जेल के 5 नंबर बैरिक में बंद था। जिसका विवाद जेल में सजा काट रहे माधव नगर निवासी दीपक मोटवानी से जेल में गुटखा को लेकर हुआ था। दीपक अहिरवार द्वारा शिकायत की गई थी। इस बात पर दोनो के बीच विवाद भी हुआ जिस कारण जेल प्रबंधन द्वारा दोनो कैदियों को अलग-अलग बैरिक में रखा गया था।

इसी विवाद के चलते दीपक अहिरवार ने आज जेल में मच्छरदानी में लगे तार से फांसी लगाने का प्रयास किया जेल प्रबंधन को इसकी सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में कैदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल स्थित जेल वार्ड में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp