HOMEMADHYAPRADESH

PM Fasal Bima Yojana किसानों को एक साथ मिलेगा खरीफ और रबी फसल का बीमा, 12 फरवरी को जिलों में कार्यक्रम

PM Fasal Bima Yojana किसानों को एक साथ मिलेगा खरीफ और रबी फसल का बीमा

PM Fasal Bima Yojana प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन 2020 और रबी सीजन 2021 का फसल बीमा Fasal Bima एक साथ मिलेगा। इसके लिए 12 फरवरी को जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल मेंआयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के संबंध में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को मंत्रियों से चर्चा की। इसमें तय किया गया कि प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें किसानों को खरीफ और बी फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की पूर्ति के लिए फसल बीमा की राशि सीधे खातों में अंतरित की जाएगी। बैतूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री कमल पटेल और बैतूल के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहेंगे।

चार नगर परिषद का गठन

प्रदेश सरकार ने चार नगर परिषद का गठन किया है। सिंगरौली जिले में बरगवां और सरई, सागर जिले में कर्रापुर और अनूपपुर जिले में बरगवां (अमलाई) नगर परिषद गठित की गई हैं। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में नगर परिषद की संख्या 298 हो जाएगी। वहीं, सागर की गढाकोटा नगर पालिका की सीमा मेंविस्तार करते हुए मगरधा, बेलई, संजरा, बसारी और बरखेरा गौतम ग्राम पंचायत के गांवों को शामिल किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button