News24you

News you are looking for

Petrol-Diesel के दाम पर बड़ी खबर, 4 से 5 रुपए की हो सकती है कटौती

Gas price CNG PNG

Petrol-Diesel: जहां एक ओर कोरोना ने लोगो के रोजगार छीन कर उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम जनता की जेब को और ढीली कर रहे हैं। जहां जनता पट्रोल-डीजल के दामोें को कम करने को लेकर सरकार की ओर आश लगाए बैठी है तो वहीं इसके दाम कम होने की बजाए दिन पर दिन बढ़ ही रहे हैं। ऐसे में एक राहत भरी खबर ये आ रही है कि जल्द ही इसके दामों में गिरावट देखी जा सकती है।

शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों मे इजाफा किया है। रेटिंग एजेंसी इकरा का कहना है कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 4.5 रूपये प्रति लीटर तक की कटौती कर सकती है। इस कटौती के बाद भी सरकार के रेवेन्यू पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। इकरा ने बताया कि पिछले साल टैक्स में कमी की तो गई थी लेकिन खपत कम रही थी। अब इस साल खपत बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर सरकार इस साल टैक्स में कुछ कटौती कर भी देती है तो उसका रेवेन्यू लगभग पिछले साल जितना ही रहेगा। वहीं अगर दूसरी ओर टैक्स में कटौती नहीं होती है तो खपत बढ़ने के साथ ही सरकारी खजाने में ज्यादा रेवेन्यू आएगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से आम जनता लगातार बेहाल है। एक ओर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ईधन पर भारी-भरकम टैक्स का बोझ आम आदमी का बजट बिगाड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोत्तरी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय से मंहगाई से त्रस्त जनता के लिए रेटिंग एजेंसी इकरा ने राहत भरी खबर सुनायी है।