Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron खतरा : महाराष्ट्र में 23 और गुजरात में 7 नये मामले, देश में 300 के पार हुआ

Omicron खतरा: देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 88 पहुंच गई है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए एक बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि क्रिसमस और नये साल के जश्न को देखते हुए महाराष्ट्र में भी रात का कर्फ्यू लगाया जा सकता है। वहीं देश में इस वेरिएंट के शिकार लोगों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। आज कर्नाटक में भी ओमिक्रॉन के 12 और नए सामने आए, जिससे यहां पर केस की संख्या बढ़कर 31 तक पहुंच गई है। वहीं गुजरात में 7 नये मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमण की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई है।

भारत में पिछले महीने 22 नवंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट के अधिकतम 88 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद दिल्ली में 64, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, गुजरात में 30, राजस्थान में 21 और केरल में 29 मामले दर्ज किए गए। हालांकि ओमिक्रॉन मामलों की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है, क्योंकि सभी कोविड-19 मामलों को जीनोम अनुक्रमण के लिए नहीं भेजा जाता है।

गुरुवार की सुबह तक देश में कोरोना के 7,495 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह से भारत में कोविड-19 के अब तक 3.47 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp