HOMEMADHYAPRADESH

OMG भोपाल में EOW के छापे के दौरान क्लर्क ने जहर पिया, जबलपुर वाला इंजीनियर भी निकला करोड़पति

OMG भोपाल में EOW के छापे के दौरान क्लर्क ने जहर पिया, जबलपुर वाला इंजीनियर भी निकला करोड़पति

OMG भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट के क्लर्क के घर EOW ने रेड की। अब तक की जांच में टीम को 35 लाख का कैश और 8 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। 5 कमरों में तलाशी चल रही है। तीन मंजिला मकान में बेसमेंट में भी एक कमरा बना रखा है। इसमें ही प्रॉपर्टी के कागजात रखे मिले।

कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने जहर पी लिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर छापा मारा है।

जबलपुर का असिस्टेंट इंजीनियर निकला करोड़ों का मालिक

उधर, जबलपुर नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर के घर पर बुधवार सुबह EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का छापा पड़ा। अब तक की जांच में इंजीनियर के पास करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। EOW के SP देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य शुक्ला जबलपुर नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के वेरिफिकेशन के बाद सुबह उनके घर पर दबिश दी गई। EOW ने अब तक की जांच में पाया कि इंजीनियर ने अपनी नौकरी के दौरान जो प्रॉपर्टी बनाई, वो उनकी आय से 203% अधिक है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंजीनियर के घर अब तक की जांच में मिलीं ये प्रॉपर्टी

  • रतन नगर में 3900 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना आलीशान बंगला।
  • 1500 स्क्वायर फीट की पैतृक जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर बनाया नया आलीशान मकान।
  • तीन लग्जरी कार।
  • बुलेट बाइक और एक्सेस स्कूटर।
  • 6.40 लाख रुपए की बैंक में जमा राशि।
Show More

Related Articles

Back to top button