HOMEMADHYAPRADESH

OMG प्रतिबंध के बावजूद चल रहे चायना मांझे से कटी भाजपा नेता की नाक

OMG प्रतिबंध के बावजूद चल रहे चायना मांझे से कटी भाजपा नेता की नाक

उज्जैन । चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी इसका उपयोग बंद नहीं हो रहा है। शुक्रवार को उज्जैन के ऋषि नगर में भाजपा के एक नेता चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, इससे उसकी नाक व होंठ कट गए। उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टर का कहना है कि शनिवार को सर्जरी करवाना पड़ेगी।

माधव नगर पुलिस ने बताया कि विष्णु पोरवाल (40) निवासी ऋषिनगर भाजपा के दीनदयाल मंडल के कार्यालय मंत्री हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वे चचेरे भाई के साथ जयसिंहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक विष्णु चला रहे थे। ऋषिनगर में बगीचे के समीप उनके चेहरे पर एकाएक चाइनीज मांझा आकर फंस गया। इससे उनके होंठ व नाक कट गई। उपचार के लिए उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टर ने बताया कि नाक की सर्जरी करना पड़ेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button