Sunday, October 25, 2026
Latest:
बॉलीवुडहॉट फोटो

Nikki Tamboli Magazine Shoot: निक्की तंबोली ने शर्टलेस नियॉन ब्लेजर में कराया फोटोशूट, फैंस बोले- हाय गर्मी

Nikki Tamboli Magazine Shoot: खतरों के खिलाड़ी 11 स्टार निक्की तंबोली इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में नियॉन ग्रीन पैंटसूट में सिजलिंग फोटोशूट कराया है। निक्की की यह तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है। एक्ट्रेस की तस्वीर बेहद हॉट है। फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल निक्की तंबोली ने फिटलुक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाया है। वे लाइम यलो फॉर्मल कोट पैंट पहनी नजर आ रही हैं। इस ओपन ब्लेजर के साथ उन्होंने ब्रालेस पोज दिए हैं। खुले बालों और हेवी मेकअप के साथ फोटो में निक्की बिल्कुल बॉस वुमन दिख रही।

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह मेरी गलती नहीं है कि मैं लोकप्रिय हूं। न ही मेरी गलती है कि आप ईर्ष्या करते हैं। निक्की तंबोली का यह सेक्सी लुक फैंस और सेलेब्स के बीच सुर्खियों में है। उनके पोस्ट को दो लाख से अधिक यूजर्स लाइक कर चुके हैं। कॉमेडियन सुगंधना मिश्रा और अभिनेत्री सना मकबुल ने आग और दिल वाले इमोजी कमेंट कर प्यार दिखाया है। वहीं कई फैंस ने कमेंट में हॉट और बॉम्बशेल कहा है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो निक्की तंबोली को कंचना 3, चिकाती गाडिलो चित्तकोटुडु और थिप्पारा मीसम जैसी फिल्मों में उनके रोल के लिए जाना जाता है। निक्की को आखिरी बार रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। इस शो में भाग लेने से कुछ दिन पहले उन्होंने अपने भाई को खो दिया।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp